फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UGC law black mark on upper castes: Alankar Agnihotri

यूजीसी कानून सवर्णों के लिए काला धब्बा: अलंकार अग्निहोत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
UGC law black mark on upper castes: Alankar Agnihotri
वृंदावन। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी कानून सवर्णों के लिए काला धब्बा साबित होगा। उन्होंने नवीन यूजीसी कानून को लेकर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। लोगों से आह्वान किया कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए इस आंदोलन में सभी सनातनी सहभागिता करें। उन्होंने नारा लगाया कि हर घर फरसा घर-घर फरसा। जब तक सरकार कानून हटाने लगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

यह विचार उन्होंने शनिवार को गुरुकुल मार्ग स्थित गेस्टहाउस में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की ओर से आयोजित सनातन होली मिलन समारोह में व्यक्त किए। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष चंद्र लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने कहा कि यूजीसी कानून कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। रविवार को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सभी सनातनी दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन

समारोह में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। फूलों की होली खेली गई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि पहले एससी एसटी एक्ट और उसके बाद अब यूजीसी का नया कानून सनातनियों के बच्चों के भविष्य के लिए खतरा है। यदि भविष्य सुरक्षित रखना है तो इसके विरोध में सनातनियों को एकजुट होना होगा। इसमें तीर्थ पुरोहित पंडा सभा, अग्रवाल सभा, व्यापार मंडल, वार्ष्णेय सभा, कायस्थ सभा, खंडेलवाल सभा, जाट सभा, ब्रज तीर्थ देवालय न्यास, हनुमत आराधना मंडल, क्षत्रिय सभा, ब्राह्मण महासभा सर्व ब्राह्मण महासभा, सारस्वत सभा, अखिल भारतवर्षीय महासभा, परशुराम शोभायात्रा समिति, हिंदू महासभा, मैथिल सभा, गौ रक्षा दल, गौतम सभा, परशुराम महिला संगठन, वामन महोत्सव समिति, रामलीला सभा के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में राम गोपाल शर्मा, संजय हरियाणा, अखिलेश तिवारी, संजय पाराशर, जितेंद्र उपाध्याय, आचार्य आनंद, स्वामी श्याम सुंदर गौतम, सौरभ गौड़, नीरज गौड़, विवेक महाजन, जितेंद्र सिंह, विपिन बापू, अशोक व्यास, वर्षा कौशल, विजय लक्ष्मी, आरती शर्मा, ठाकुर सत्यनारायण, धनेंद्र अग्रवाल, आलोक बंसल, सत्यवान शर्मा आदि मौजूद रहे। ।.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed