फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   चौकी प्रभारी, दो उपनिरीक्षक समेत पंद्रह पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दिया पांच हजार का इनाम

चौकी प्रभारी, दो उपनिरीक्षक समेत पंद्रह पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दिया पांच हजार का इनाम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
चौकी प्रभारी, दो उपनिरीक्षक समेत पंद्रह पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दिया पांच हजार का इनाम
जाजन पट्टी चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह - फोटो : AMAR UJALA
सौंख (मथुरा)। लाॅकडाउन में राजस्थान की ओर से मथुरा सीमा में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले प्रवासी मजदूरों को रोकने और उच्चाधिकारयिों के आदेशों का कर्तव्यनिष्ठ के साथ पालन करने पर दो उपनिरीक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने पांच हजार रूपए के इनाम और प्रशस्ति पत्र की घोषणा की है। रविवार को राजस्थान ओर से आये प्रवासी मजदूरों के बिना सूचना के प्रवेश रोकने के दौरान जिन पुलिसकर्मियों की अपने फर्ज प्रति जिस प्रकार की कार्यशैली रही। उन पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने पांच हजार रूपए के इनाम और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। उनमें जाजनपट्टी चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, थाना मगोर्रा के उपनिरीक्षक अनुज तिवारी व प्रेमपाल, मुख्य आरक्षी योेगेश कुमार, जयचंद सिंह, कांस्टेबल जगवीर सिंह, योगेश कुमार , अवशेध कुमार, अभिमन्यु, सुरेश, विश्व प्रताप सिंह, अजय सिंह, सुनील, लखन पुलिस कर्मी शामिल है। माना जा रहा है कि जिस प्रकार राजस्थान सकी ओर से उत्तर प्रदेश की सीमा में घुसने से अनाधिकृत लोगों को रोका जा रहा है। वह कोरोना के विरूद्ध संघर्ष में सहायक होगा। इन सभी पुलिसकर्मियों की भूमिका को हालिया घटनाक्रम के परिपेक्ष में काफी सराहा जा रहा है। इससें पुलिस महकमा में हर्ष की लहर है। अनिल कुमार सौंख
विज्ञापन

चौकी प्रभारी, दो उपनिरीक्षक समेत पंद्रह पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दिया पांच हजार का इनाम
थाना मगोर्रा के उपनिरीक्षक अनुज तिवारी - फोटो : AMAR UJALA
थाना मगोर्रा के उपनिरीक्षक अनुज तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed