फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two youngman sinking in yamuna

यमुना में नहा रहे दो युवकों की डूबने से मौत

Wed, 24 Jul 2019 08:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
two youngman sinking in yamuna
बलदेव (मथुरा)। आगरा के बोदला से नहाने आए दो युवकों की कैलाश पुल के पास यमुना में डूबने से मौत हो गई। पैर फिसलने से दोनों युवक गहरे पानी में चले गए। दो दोस्तों के शोर मचाने पर आए गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। बलदेव पुलिस भी पहुंच गई। दो घंटे बाद दोनों युवकों के शव बरामद हो सके।
विज्ञापन

आगरा के बोदला निवासी भूरा उर्फ आसिफ (21) पुत्र असगर और सौरभ (19) पुत्र राजू निवासीगण बोदला, आगरा दो दोस्तों के साथ मंगलवार की शाम कैलाश पुल पर नहाने के लिए आए थे। नहाते हुए भूरा और सौरभ का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन

डूबते हुए दोस्तों को बचाने के लिए युवकों ने शोर मचाया। आसपास की भीड़ एकत्रित हो गई। बलदेव पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर डूबे दोनों युवकों की तलाश को यमुना में उतारा। यमुना में उतरे गोताखोर दो घंटे बाद ही दोनों युवकों के शव को निकालने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि मृतक युवकों के परिजन भी कैलाश पुल पर आ गए थे। पंचनामा भरकर दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहां यह युवक पैर फिसलने से चले गए थे वहां गहरा पानी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed