फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two young men riding a bike died after being hit by a vehicle.

Mathura News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two young men riding a bike died after being hit by a vehicle.
सौंख। मथुरा-भरतपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलेज के समीप हुई। मृतकों की पहचान फरह के गांव चौकीपुरा निवासी राजवीर सिंह (22) और रनवीर सिंह (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों दोस्त मथुरा से अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, राजवीर सिंह अपने दोस्त रनवीर सिंह के साथ बृहस्पतिवार की देर रात करीब आठ बजे अपने गांव जा रहे थे। तभी मथुरा-भरतपुर मार्ग पर सामने से आ रहे तेज गति के अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दोनों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed