फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two young men drowned while bathing in the Yamuna.

Mathura News:  यमुना में नहाते समय डूब गए दो दोस्त, नाविकों ने एक को बचा लिया...दूसरे की तलाश जारी

Mon, 29 Sep 2025 11:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 11:24 AM IST
सार

वृंदावन आए दिल्ली के दो दोस्त यमुना में नहाते समय डूब गए। एक युवक को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरे का पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश जारी है। 
 

विज्ञापन
Two young men drowned while bathing in the Yamuna.
गोताखोर। संवाद

विस्तार

दिल्ली के दो युवक रविवार को यमुना नदी में स्नान करते समय डूब गए। एक युवक को बचा लिया गया तो दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मलकागंज निवासी हरीश (19) पुत्र महेंद्र चांदनी चौक स्थित एक दुकान पर चश्मे बनाने का काम करता था। रविवार को वह अपने भाई नीतेश, जीजा मोंटी और परिचित शंकर, अभिषेक तथा शशांक के साथ संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने गया था। दर्शन के पश्चात सभी लोग दोपहर में यमुना नदी स्थित जुगल घाट पर स्नान के लिए पहुंचे।

स्नान के दौरान हरीश और अभिषेक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। 

यह देख उनके साथियों ने शोर मचाया जिसके बाद पास ही मौजूद नाविकों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अभिषेक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन हरीश का कुछ पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed