फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two woman died in accident

कार ने दो महिलाओं को रौंदा, मौत

Sun, 02 Oct 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला कोसीकलां/मथुरा
अमर उजाला कोसीकलां/मथुरा Updated Sun, 02 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
two woman died in accident
डस्टर कार ने दो महिलाओं को रौंद दिया - फोटो : अमर उजाला
नंदगांव रोड पर गांव सुरवारी के समीप के तेज गति से आई डस्टर कार ने दो महिलाओं को रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। मृतक महिलाएं आपस में जेठानी-देवरानी थीं। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। सीओ और एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोग माने। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया है कि कार में शराब ले जाई जा रही थी। 
विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे गांव जाव निवासी संतोष (42) पत्नी अशोक अपनी देवरानी कविता (30) पत्नी दिनेश के साथ सड़क किनारे अपने खेत से चारा लेने जा रही थीं। तभी पीछे से तेज गति से आई कार ने उन्हें रौंद दिया। कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इधर संतोष उछलकर पेड़ से जा टकराई। लोग कुछ समझ पाते तब तक संतोष ने दम तोड़ दिया। कविता को गंभीर हालत में ग्रामीण नर्सिंग होम ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद कार चालक कन्नौज निवासी संतोष को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया है कि कार में शराब ले जाई जा रही थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख नंदगांव मार्ग जाम कर दिया और शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, ओवरलोडिंग वाहन पर रोक लगाने, स्पीड ब्रेकर बनवाने और मृतक के परिवारीजनों को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। सूचना पर कोटवन चौकी प्रभारी पहुंचे लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में सीओ पीयूष कुमार और एसडीएम गुलाब सिंह के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने दोपहर में करीब दो बजे जाम खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुए हादसे
शराब तस्करों की गाड़ी ने शाहपुर रोड पर दो साल पहले भी दो स्कूली छात्राओं में टक्कर मार दी थी। इससे छात्राएं गभीर रूप से घायल हो गईं। कोटवन औद्योगिक क्षेत्र में एक सिपाही को भी शराब तस्करों ने मार दिया। 


40 पेटी शराब बरामद
नंदगांव रोड पर डस्टर कार से हुई दुर्घटना के बाद तलाशी में 40 पेटी शराब कार से बरामद हुई। इसमें अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर है। दुर्घटना के बाद पुलिस कार को थाने ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed