फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two thieves caught with stolen goods

Mathura News: चोरी के माल समेत दो चोर पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two thieves caught with stolen goods
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के सुदामापुरी सरोज सदन में रविवार रात सेवानिवृत्त कानूनगो के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गए। पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर बुधवार को 72 घंटे के अंदर दोनों चोरों को पकड़ लिया और माल बरामदगी कर चोरी का खुलासा किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि सुदामापुरी निवासी सेवानिवृत्त कानूनगो रामआसरे वर्मा चाचा की मौत होने पर 20 अक्तूबर को फर्रुखाबाद के गांव बहरामपुर गए थे। घर पर बड़ा बेटा आलोक और उसकी पत्नी थी। 26 की दोपहर में वह भी गांव चले गए। 27 की रात को घर का ताला तोड़कर चोर अलमारी में से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट 28 अक्तूबर को दर्ज कर घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की। 30 अक्तूबर को आगरा के थाना सिकंदरा स्थित लखलपुर निवासी रवि उर्फ भोला, सिकंदरा के अरतौनी निवासी सुमित को पुलिस ने भगवान नगर पार्क टंकी के पास बने कमरे से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी हुआ माल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed