फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two students board exams missing in Madhya Pradesh

Mathura News: बोर्ड परीक्षा देने गईं दो छात्राएं लापता, मध्यप्रदेश से बरामद कीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two students board exams missing in Madhya Pradesh
सौंख। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने गई दो छात्राएं घर नहीं लौटी। बताया जा रहा दोनों छात्राएं एक बाइक सवार युवक के साथ बैठकर गई थीं। परिजन ने जानकारी के बाद तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस के बाद दोनों छात्राओं का पता लगाया। इसके बाद दोनों को मध्यप्रदेश पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके बाद परिजन के रवाना हो गए हैं। रविवार को पुलिस दोनों को परिजन के सुपुर्द करेगी।
विज्ञापन




मगोर्रा क्षेत्र की रहने वाली हाईस्कूल की छात्राएं शुक्रवार सुबह बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस घर नहीं लौटीं। सूचना मिलते ही पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश में जुट गई। इस दौरान जांच में सामने आया कि परीक्षा देने की बजाए दोनों छात्राएं गांव के ही एक युवक की बाइक पर बैठकर फोड़र पहुंची। यहां से दूसरी वाहन में सवार होकर लापता हो गईं। समय खत्म होने के बाद जब दोनों वापस घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। दोनों छात्राओं के पिता सीधे थाना पुलिस के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश में जुट गई। मामले में पुलिस ने बाइक सवार युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। दोनों छात्राओं के फोन सर्विलांस पर लगाए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों छात्राएं चचेरी बहन हैं। दोनों हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थीं। सर्विलांस से दोनों छात्राओं की मध्यप्रदेश के डाबरा रेलवे स्टेशन पर लोकेशन मिली। इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed