फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Sanskrit secondary schools closed

बंद हो गए संस्कृत के दो माध्यमिक विद्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two Sanskrit secondary schools closed
मथुरा। धर्म नगरी मथुरा में संस्कृत शिक्षा दम तोड़ रही है। शिक्षक और संसाधनों के अभाव में जनपद के कई संस्कृत विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम होती जा रही है। दो माध्यमिक संस्कृत विद्यालय अब बंद हो गए हैं। इन दोनों संस्कृत विद्यालयों में छात्र संख्या शून्य है। हालांकि इस स्थिति से संस्कृत विद्यालयों को बचाने के लिए सरकार ने मानदेय पर शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश दिया है, लेकिन जनपद के संस्कृत विद्यालय प्रबंधकों का रुझान अब तक इस ओर कम ही दिखा है।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान और लीला स्थली मथुरा शिक्षा का भी केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में वेद और पुराण की शिक्षा दी जाती रही है। संस्कृत शिक्षा के भी अनेक विद्यालय हैं। इसमें 13 माध्यमिक विद्यालय अनुदानित हैं तो पांच विद्यालयों में माध्यमिक और डिग्री कोर्सेज संचालित हो रहे हैं। पांच मान्यता प्राप्त विद्यालय निजी स्तर पर संचालित हैं। लेकिन, इन अधिकांश संस्कृत शिक्षा केंद्रों की स्थिति निरंतर कमजोर हो रही है।
विज्ञापन

छात्र और शिक्षकों की संख्या के साथ संसाधनों का भी अभाव होता जा रहा है। जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय की रिपोर्ट बताती है कि सेठ विशन दयाल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय और रंग लक्ष्मी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय वृंदावन में शिक्षण कार्य बंद हो गया है। अब यहां कोई भी छात्र पंजीकृत नहीं है। हालांकि शासन ने संस्कृत विद्यालयों को इस स्थिति से बचाने के लिए मानदेय पर शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार दिया है, लेकिन जनपद के अधिकांश विद्यालयों ने इस दिशा में पहल नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक सिर्फ तीन विद्यालय प्रबंधक ही इसके लिए आगे आए हैं। इसमें गुरु कार्ष्िण माध्यमिक संस्कृत विद्यालय महावन, बलभद्र संस्कृत विद्यालय बलदेव और सेठ लक्ष्मीनारायण संस्कृत विद्यालय बरसाना शामिल है। जिलाविद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने मानदेय पर शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश दिए हैं। जनपद के अनुदानित संस्कृत विद्यालयों के प्रबंधकों को इस पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed