फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two month old girl child find at the gate of vatsalya gram

वात्सल्य ग्राम के गेट पर मिली दो माह की बच्ची

Sat, 26 Nov 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 26 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
two month old girl child find at the gate of vatsalya gram
बच्‍ची
दो माह की अबोध बच्ची को रात के अंधेरे में एक मां वात्सल्य ग्राम के दरवाजे पर छोड़ गई। पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में लेकर बच्ची को राजकीय बाल गृह शिशु सदन में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अंधेरे में कोई दो माह की बच्ची को मथुरा मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम के दरवाजे पर छोड़ गया।

सुबह करीब पांच बजे वात्सल्य ग्राम के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बच्ची को देखा तो वात्सल्य ग्राम में स्थित पालना शिशु गृह में पहुंचा दिया। यहां मीनू नाम की धाय मां ने पालना शिशु गृह में इसे अपना आंचल दिया। इसके कपडे़ बदले और दूध पिलाया।
विज्ञापन


इसके बाद वात्सल्य ग्राम के व्यवस्थापक बालजी चतुर्वेदी बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में लेकर राजकीय बाल गृह शिशु सदन पहुंचा दिया। इस बारे में राजकीय बाल संरक्षण समिति की सदस्य प्रतिभा शर्मा एडवोकेट का कहना है कि जहां एक ओर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे बुलंद किए जा रहे हैं वहीं इतनी ठंड में खुले में बच्ची को छोड़ा जाना सामाजिक चिंतन का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed