फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two miscreants including a prize of 20 thousand arrested in the encounter

Mathura News: मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants including a prize of 20 thousand arrested in the encounter
चौमुंहा(मथुरा)। थाना जैंत पुलिस व एसओजी टीम ने बुधवार सुबह मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल होने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनामी बदमाश पर फायरिंग करके पुलिस अभिरक्षा से आरोपी छुड़ाने, रिटायर्ड इंस्पेक्टर को गोली मारने सहित 19 मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में महाराष्ट्र से वृंदावन दर्शन करने आई महिला से चेन लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था।
विज्ञापन


एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि जैंत पुलिस व एसओजी टीम छटीकरा रामताल रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से आ रहे बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। बदमाशों की पहचान विष्णु गौतम पुत्र छत्रपाल गौतम निवासी ठाठौली थाना गोंडा, जनपद अलीगढ़ व प्रताप उर्फ छोटू पुत्र मेघसिंह निवासी चौमुहां थाना जैंत, मथुरा के रूप में हुई है. विष्णु पर पहले से 19 और प्रताप पर दो केस दर्ज हैं। विष्णु गौतम ने 2021 में थाना कोतवाली क्षेत्र एक महिला से चेन छिनी थी।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के एक सेवानिवृत्त निरीक्षक ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी गोली मारकर घायल कर फरार हो गया था। आरोपी ने 16 जून को थाना जैत क्षेत्र में अक्षय पात्र के सामने ई-रिक्शा पर जा रही नवी मुम्बई की रहने वाली एक महिला से चेन छिनी थी। महिला ने थाना जैंत में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, एक लूटा हुआ मोबाइल फोन व एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी जैंत अजय वर्मा, एसओजी प्रभारी राकेश कुमार, अभिनय यादव, गजेन्द्र सिंह, अजेन्द्र सिंह, दीपक पचौरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विष्णु पर हो चुकी एनएसए की कार्रवाई

बदमाश विष्णु गौतम ने 2016 में फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र से पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी को फायरिंग कर छुड़ाया था। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम(एनएसए)के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस महानिदेशक ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी पर अलीगढ़ के थाना क्वार्सी में गैंगस्टर एक्ट, थाना पाली मुकीमपुर में दो, थाना गोंडा में दो, थाना खैर में दो, थाना लोधा में दो, मथुरा के थाना कोतवाली व थाना सुरीर में दो-दो, फिरोजाबाद के थाना टुंडला में एनएसए व आर्म्स एक्ट के साथ तीन और गौतमबुद्धनगर के थाना बीटा 02 में दो केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed