फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two men including mastermind of arson, sabotage, stone pelting near Highway ATV

हाईवे एटीवी के पास आगजनी, तोड़फोड़, पथराव करने का मास्टरमाइंड समेत दो चढ़े हत्थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two men including mastermind of arson, sabotage, stone pelting near Highway ATV
मथुरा। तीन दिन पूर्व हाईवे के एटीवी और भरतपुर रोड पर आगजनी, तोड़फोड़, पथराव और जाम लगाने वाले मास्टरमाइंड समेत दो को हाईवे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस मास्टरमाइंड ने १७ जून को व्हाट्सएप ग्रुप पर युवाओं को नरहौली पुल के पास ८ बजे एकत्रित होने को कहा था। पुलिस उसके मोबाइल से कई महत्वपूर्ण तथ्य भी लिए हैं। अब पुलिस उसके मोबाइल के आधार पर बवाल करने वाले उपद्रवियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

७ जून को अग्निपथ योजना के विरोध में सड़क पर उतरे युवाओं ने जमकर उत्पात मचाया था। एटीवी पर इन युवाओं ने रोडवेज बस और प्राइवेट वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की थी। भरतपुर रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस में आग लगा दी थी। हालांकि हाईवे पुलिस ने ५०० अज्ञातों और हरियाणा रोडवेज बस के चालक ने भी २०० अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हाईवे पुलिस ने ३५ उपद्रवियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन

पुलिस लगातार लोगों से संवाद करते हुए मास्टरमाइंड की तलाश कर रही थी। आखिरकार रविवार को हाईवे पुलिस को कामयाबी मिल गई, जबकि ग्रुप एडमिन और मास्टरमाइंड समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मास्टरमाइंड हरिओम और अभिषेक निवासीगण राया को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप एडमिन और मास्टरमाइंड ने व्हाट्सएप मेसेज भेजकर १७ जून को सुबह ८ बजे नरहौली पुल के पास युवाओं से आह्वान किया था। मास्टरमाइंड के मोबाइल के माध्यम से भी अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed