फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two members of Bavaria gang caught in police encounter

Mathura News: पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के दो सदस्य पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two members of Bavaria gang caught in police encounter
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद घायल बदमाश सहित दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनसे लूटी हुई चेन, बाइक एवं तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

10 अगस्त को हुई सोने की जंजीर लूट की घटना के आरोपियों की धरपकड़ के प्रयासों में पुलिस जुटी थी। शुक्रवार रात उन्हें दो बदमाशों के गोपाल बाग क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास जाल बिछाकर बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस से भागने के प्रयास में फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल बदमाश की पहचान सागर बावरिया निवासी खोखसा, थाना झिझांना शामली के रूप में हुई। जबकि उसके साथी की शिनाख्त रितिक बावरिया निवासी अलाऊद्दीनपुर, थाना झिझांना, शामली के रूप में हुई। पुलिस ने उनसे लूटी हुई सोने की जंजीर का टुकड़ा, तमंचा एवं एक बाइक बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार राणा ने बताया कि दोनों बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed