फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two lakhs were cheated from two women devotees in the name of cow fodder

गायों के नाम पर दान: महिला श्रद्धालु न समझ सकीं शातिरों की चाल, दे बैठीं दो लाख रुपये; पुलिस ने कराए वापस

Thu, 19 Dec 2024 03:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2024 03:40 PM IST
सार

मथुरा-वृंदावन में गायों के नाम पर दान मांगने वाले शातिर ने दो महिला श्रद्धालुओं से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने ठगी गई रकम वापस कराई। 
 

विज्ञापन
Two lakhs were cheated from two women devotees in the name of cow fodder
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के महावन तहसील क्षेत्र के गोकुल कस्बे में श्रद्धालुओं से अवांछनीय तत्व धर्म के नाम पर रुपये ठग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। इसमें दो महिलाओं से गायों के चारे, भोग आदि के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। एसपी सिटी से शिकायत पर उन्होंने रुपये वापस करवाए।
विज्ञापन


गत दिनों कर्नाटक से तीर्थयात्रा पर निकलीं दो महिला मित्र मथुरा पहुंचीं। यहां उन्हें मथुरा-वृंदावन में मंदिरों के दर्शन करने थे। रास्ते में उन्हें एक युवक मिला। गाड़ी रुकवाने का कारण पूछा तो बताया कि वह उन्हें बृज के मंदिरों में अच्छे से दर्शन करवा देगा। इसके लिए 300 रुपये लेगा। इस पर दोनों महिलाएं तैयार हो गयीं और उसे कार में बैठा लिया। जब द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन की बात कही तो कार में बैठे जीतू नामक युवक ने मंदिर बंद बताया।
विज्ञापन


कहा कि भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ास्थली गोकुल चलिए, जहां भगवान का बचपन बीता था। गोकुल लाकर बताया कि आज यशोदा मैया का जन्मदिन है। महिलाओं से गोकुल स्थित मंदिर में ले जाकर भगवान का झूला झुलवाया। इसके बाद कहा कि, पंडितजी जो बोलेंगे अगर वह बात तुम लोगों ने नहीं मानीं तो तुम्हारे परिवार का बुरा हो जाएगा। महिलाओं को बातों में फंसाकर गायों के चारे, भोग आदि के नाम पर दोनों से लगभग दो लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने जब दान की पर्ची देखी तो ठगी का अहसास हुआ। महिलाएं शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। यहां एसपी सिटी को अपने साथ हुई ठगी के बारे में बताया। एसपी सिटी डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि महिलाएं उनसे मिलीं थीं, जिन पर आरोप थे, उनके संबंध में कुछ गलत-फहमी थी, महिलाओं को रुपये वापस करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed