{"_id":"67117d6044cb862bbf0181c4","slug":"two-including-bank-sales-officer-died-in-road-accident-mathura-news-c-29-1-mtr1013-304134-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सड़क हादसे में बैंक के सेल्स अधिकारी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सड़क हादसे में बैंक के सेल्स अधिकारी समेत दो की मौत
विज्ञापन
राया (मथुरा)। सड़क हादसे में वृंदावन स्थित प्राइवेट बैंक में सेल्स ऑफीसर के पद पर तैनात युवक समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक घायल है।
राया के तेहरा निवासी 26 वर्षीय नबाव पुत्र बिजेंद्र सिंह बृहस्पतिवार सुबह वृंदावन स्थित बैंक गया था। वहां से बैंक के कार्य से बाइक से राया जा रहा था। हाथरस मार्ग पर गांव बिचपुरी के समीप दूध से भरी मेटाडोर का सड़क के बीच में गड्ढा आ जाने से संतुलन बिगड़ गया। वह सामने से आ रहीं दो अलग-अलग बाइकों को रौंदते हुए एक चबूतरे पर चढ़ गई। एक बाइक पर सवार नबाव वहीं दूसरी बाइक पर सवार मुरसान के गांव जटोई निवासी 25 वर्षीय अमन कुमार व बंटी घायल हो गए।
तीनों घायलों को बिचपुरी चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नबाव को मृत घोषित कर दिया। नबाव का 9 जुलाई को विवाह हुआ था। वहीं अमन उर्फ अमित की हालत गंभीर होने परिजन हाथरस ले गए। जहां शाम को अमित ने भी दम तोड़ दिया। भोला की हालात गंभीर बनी हुई है।