फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two girls wanted to be married in mathura

पति-पत्नी बनने के लिए थाने पहुंच गईं दो सहेलियां

Sun, 19 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sun, 19 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
two girls wanted to be married in mathura
दोस्त
सोनिया और रीना नाम की दो सहेलियों के बेमेल रिश्ते ने राया कस्बे के एक बड़े इलाके को हिलाकर रख दिया। आसपास के गांवों की रहने वाली ये लड़कियां शादी करने पर अड़ी हैं। दोनों सुबह ही थाने पहुंच गईं और बाकायदा अर्जी देकर कहा कि वह पति-पत्नी के रूप में रहेंगी। विवाह करना चाहती हैं। मगर घर वाले तैयार नहीं हैं। उन्हें अलग किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पिछले दो साल से एक-दूसरे से प्यार करने का दावा करने वालीं लड़कियां बालिग हैं। सोनिया (21) अनोड़ा गांव की रहने वाली है जबकि रीना (20) रुजगेला की है। दोनों गांवों में चार किलोमीटर का फासला है। इनकी मुलाकात दो साल पहले सोनिया के सिलाई केंद्र पर हुई थी। सोनिया अपने गांव में सिलाई केंद्र चलाती है, जहां रीना भी सिलाई सीखने के लिए जाया करती थी। 
विज्ञापन


इन दोनों ने राया थाने पहुंचकर पुलिस को जो बताया उसके मुताबिक दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और फिर दोनों ही एक-दूसरे प्यार करनी लगीं। सोनिया का पहनावा बिलकुल लड़कों जैसा है। वह व्यवहार भी उसी तरह से करती है। दोनों घूमने भी साथ ही जाया करती थीं। रीना ने तो एक बार अपने पिता से कह भी दिया था कि वह सोनिया से शादी करेगी। लेकिन घर वालों ने मजाक समझा और बात आई-गई हो गई। लेकिन जब रीना ने जिद की तो घर वालों ने उसे धमकाया और सोनिया के पास जाना बंद करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले रीना अपना घर छोड़कर सोनिया के घर चली गई। उसके घर वाले भी वहां पहुंच गए और धमकाने लगे। लेकिन इन दोनों को अलग नहीं कर पाए। शनिवार की सुबह को करीब 10 बजे दोनों ने 100 नंबर पर फोन करके सूचना दी कि उनके घर वाले उन्हें मार सकते हैं। पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आई। यहां दोनों ने लिखित में दिया कि वह साथ रहना चाहती हैं। शादी करना चाहती हैं। रीना के परिवार वाले भी पहुंच गए। थाने में शाम तक पंचायत चलती रही लेकिन दोनों नहीं मानीं। आखिर रीना का परिवार थाने से चला गया।

लिखकर दिया, घरवालों से कोई मतलब नहीं
सोनिया और रीना के घर वाले थाने पर पहुंचकर दोनों को मनाने की कोशिश करते रहे। समाज और परिवार की दुहाई दी गई। लेकिन दोनों अपने फैसले से जरा भी टस से मस नहीं हुईं। शाम को दोनों ने थाने में लिखकर दे दिया कि उनका अपने घर वालों से कोई मतलब नहीं है। सोनिया और रीना सुबह को ही राया थाने पहुंच गई थीं। दोनों की कहानी सुनकर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने इनके परिवार वालों को सूचना दी। दोपहर तक दोनों लड़कियों के घर वाले यहां पहुंच गए थे। इन दोनों को मनाने की कोशिश होती रही। दोनों लड़कियों को अलग-अलग ले जाकर समझाया गया। लेकिन इन पर कोई असर नहीं पड़ा। रिश्तेदार भी पहुंच गए थे दोनों के। यहां तक कहा गया कि उनके परिवार की बदनामी हो जाएगी। लेकिन इन दोनों ने मां-बाप की एक बात नहीं सुनी। दोनों ने ही राया थाने में लिखकर दे दिया कि वह अपने घर वालों से कोई संबंध नहीं रखेंगी। वहीं सोनिया और रीना के घर वाले भी लिखकर दे गए कि इन दोनों से वह संबंध नहीं रखेंगे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दोनों ही पक्ष लिखकर दे गए हैं। वैसे भी दोनों लड़कियां बालिग हैं। समझौते के प्रयास चलते रहे लेकिन बात नहीं बनी। दोनों लड़कियां स्वेच्छा से चली गई हैं। 

रीना ने की थी जान देने की कोशिश
रीना ने एक बार जान देने की कोशिश की थी। परिवार वालों ने बताया कि वह लगातार सोनिया से शादी करने की जिद कर रही थी। जब उन लोगों ने उसका घर से निकलना बंद किया तो वह आत्महत्या की कोशिश करने लगी थी। लिहाजा उन लोगों ने उसकी निगरानी शुरू कर दी थी।

लड़कों को पसंद नहीं करतीं दोनों सहेलियां
सोनिया और रानी को लड़के पसंद नहीं है। सोनिया ने तो यहां तक कहा कि वह लड़कों से बात करना भी पसंद नहीं करती। दोनों के विचार एक जैसे होने से दोस्ती बढ़ी। परिवार वाले भी दोनों की गहरी दोस्ती को लेकर कभी-कभी हैरान होते थे लेकिन क्योंकि दोनों लड़कियां थी तो कभी आपत्ति भी नहीं हुई। बताया जाता है कि जब 2007 में सोनिया की शादी अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र में तय हुई थी तब भी वह तैयार नहीं थी। शादी के पांच दिन बाद ही वह ससुराल छोड़कर चली आई थी। ससुराल वालों ने कहा था कि उसकी सारी आदतें लड़कों जैसी हैं।


बीएससी कर रही है रीना
रीना बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह पास के ही कालेज में पढ़ती है। जबकि सोनिया इंटर पास बताई जा रही है। रीना का कहना है कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखेगी। इतना पढ़ेगी जो कहीं अच्छी नौकरी कर सके और दोनों का खर्च आसानी से उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed