फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two girl students died in collision between truck and tanker in Mathura

UP News: ट्रक और टैंकर की टक्कर से दो छात्राओं की मौत, कालेज से लौटते... तो कोचिंग जाते हुए की घटना

Tue, 30 Jul 2024 09:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 09:06 PM IST
सार

मथुरा में कहीं ट्रक तो कहीं टैंकर की टक्कर से दो छात्राओं की मौत हो गई। एक की कालेज से लौटते तो दूसरी के कोचिंग जाते हुए हादसा हुआ।  

विज्ञापन
Two girl students died in collision between truck and tanker in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार दोपहर स्कूटी सवार छात्रा की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वह बीएसए कॉलेज से लौटकर घर आ रही थी। रास्ते में हादसा हो गया। दोपहर में ही महोली रोड स्थित गैस गोदाम के पास गैस टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार एक अन्य छात्रा की मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। हाईवे थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी निवासी रुचि (16) पुत्री प्रतीक गोयल बीएसए कॉलेज से वापस घर स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। महोली रोड पर गैस एजेंसी के सामने सिलिंडरों से भरे ट्रक की चपेट में उसकी स्कूटी आ गई। 
विज्ञापन

 

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के दुकानदारों ने उसे सिटी अस्पताल भेज दिया। मगर, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

स्कूटी सवार छात्रा गैस टैंकर की चपेट में आई, मौत

दूसरा हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के महोली रोड स्थित गैस गोदाम के पास दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। हाईवे थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी निवासी वृंदा गोयल (16) पुत्री प्रतीक गोयल स्कूटी से कोचिंग जा रही थी। महोली रोड पर गैस एजेंसी के सामने गैस टैंकर की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के दुकानदारों ने उसे सिटी अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन

रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ली। मगर, परिवार वालों ने मना कर दिया। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed