फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two friends died in an accident

UP: दो दोस्तों की मौत...एक साथ हुआ था दोनों का जन्म, साथ पढ़े-लिखे; हादसे संग ही कह गए दुनिया को अलविदा

Wed, 26 Feb 2025 02:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 02:45 PM IST
सार

कार सवार जिन दो दोस्तों की मौत हुई, उनका जन्म एक दिन ही हुआ था। साथ में पढ़े-लिखे और जब मौत आई, तो भी साथ नहीं छूटा। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
 

विज्ञापन
Two friends died in an accident
मथुरा। हादसे में मृतक दोस्तों के फोटो। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के चौमुंहा में बाजना पुल के समीप मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में मामा के साथ मौसा को मथुरा जंक्शन लेने जाते भांजे व उसके दोस्त की मौत हो गई। मामा घायल हो गया। दोनों युवक प्रेम मंदिर के स्टोर में नौकरी करते थे। बताया गया है कि कि दोनों ने एक ही दिन जन्म लिया था और एक ही दिन दुनिया को अलविदा कह गए।
विज्ञापन


फरीदाबाद के गांव सोतई निवासी मनीष की बहन का विवाह चौमुहां में हुआ है। सेना में नौकरी करने वाले उसके जीजा सोमवार रात ट्रेन से मथुरा जंक्शन पर आ रहे थे। सोतई से साला सोमवार शाम बहन के घर चौमुहां आ गया था। यहां से मंगलवार सुबह अपने भांजे पवन और उसके दोस्त रवि को कार से स्टेशन चलने के लिए साथ में ले लिया।
विज्ञापन


कार जैसे ही राजमार्ग पर बाजना पुल के नजदीक पहुंची, ट्रक ने टक्कर मार दी। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची पवन की मौत हो चुकी थी। पुलिस घायल रवि और मामा को लेकर अस्पताल पहुंची। वहां पहुंचते ही रवि ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। बड़ी संख्या में ग्रामीण मोरचरी पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजन को सौंप दिए। पवन के 9 माह की एक बेटी है। वहीं रवि के एक बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed