फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two female devotees who came to see Thakur Banke Bihari died

Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आईं दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two female devotees who came to see Thakur Banke Bihari died
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए आईं दो महिला श्रद्धालुओं की रविवार को मंदिर के रास्ते में मौत हो गई। एक महिला जबलपुर (मप्र) और दूसरी सीतापुर (उप्र) की रहने वाली थी। दोनों महिलाओं का भीड़ के दबाव में दम घुटा और तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। वहीं, सात लाख से अधिक श्रद्धालु बांकेबिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे। पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन


बीना गुप्ता (70) पत्नी ओम प्रकाश गुप्ता निवासी गंज बाजार, महोली, सीतापुर, जोकि पड़ोसन शिवानी व अन्य परिजनों के साथ वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को आई थीं। रविवार सुबह 11:30 बजे करीब वह मंदिर में दर्शन के लिए निकली थीं। वह रैलिंग के भीतर घुस गईं थीं। भीड़ के चलते उनका दम घुट गया। हरि निकुंज चौराहा के पास उनकी तबीयत बिगड़ी और अचेत हो गईं। पुलिस उन्हें सौ शैय्या अस्पताल में लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी मौत दोपहर करीब 1:30 बजे जयपुरिया धर्मशाला के पास हुई। मंजू मिश्रा (58) पत्नी भोलेनाथ मिश्रा निवासी अधारताल, जबलपुर, मध्य प्रदेश व छह परिजनों के साथ दर्शन करने आई थीं। पति सहित अन्य परिजन धर्मशाला में ठहरे हुए थे। बेटी रागिनी उनके मंजू दर्शन को गई थीं। विद्यापीठ चौराहा से वह रैलिंग में घुस गईं। मगर, भीड़ का दबाव इतना था कि उनकी तबीयत बिगड़ी तो रैलिंग से किसी प्रकार निकलकर वह जयपुरिया धर्मशाला के पास चबूतरे पर बैठ गईं। थोड़ी ही देर में वह अचेत हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस रामकृष्ण मिशन अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी के अनुसार दोनों के शव परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि भीड़ के दबाव में मंदिर के भीतर मौत होने की भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई, जो कि गलत है। दोनों मौत मंदिर मार्ग पर हुई हैं।


सात लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
व्यवस्थाएं ध्वस्तसर्दी के चलते कई जिलों व प्रदेशों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, शनिवार, रविवार को सप्ताहांत और सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रविवार को वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी। करीब सात लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भीड़ के चलते पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। रेलिंग तोड़ दी गई। पुलिसकर्मियों के भीड़ नियंत्रण में पसीने छोड़ गए। इधर, वृंदावन के मार्गों पर डेढ़ से दो किमी लंबा जाम लग गया।


लाडलीजी मंदिर में भीड़ के दबाव में 4 महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी
बरसाना। लाडलीजी मंदिर में रविवार शाम बड़ी संख्या श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान भीड़ के दबाव में 4 महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। इसमें से एक महिला हिसार और दूसरी दिल्ली की बताई जा रही है। दो अन्य की भी तबीयत बिगड़ी। इनके नाम व पते की पुष्टि नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed