{"_id":"69dd4773441d7dc9000a50ba","slug":"two-farmers-crop-residue-by-high-tension-line-mathura-news-c-412-1-mt21013-7030-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हाईटेंशन लाइन से दो किसानों की पराली जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हाईटेंशन लाइन से दो किसानों की पराली जलकर हुई राख
विज्ञापन
फोटो 1: गांव तसिया में विद्युत हाईटेशन लाइन से आग लगने से जलकर राख हुई पराली
सौंख। दो खेतों में रखी गेंहू की पराली में हाईटेंशन लाइन के कारण आग लग गई। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू किया। उधर पीड़ितों ने घटना के संबंध में लेखपाल को सूचना दी है।
थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव तसिया निवासी किसान नाहर सिंह और बदन सिंह के खेतों में गेंहू की पराली कटी रखी हुई थी। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से पराली में आग लग गई। आग लगने से आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और महिलाओं में भगदड़ मच गई। इसके बाद आसपास के किसानों ने ट्यूबवेल चालू किए और आग पर काबू पाया।
आग लगने से किसान नाहर सिंह और बदन सिंह की एक-एक बीघा खेत की पराली जल गई। दोनों किसानों का कहना है कि करीब 10-10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल ओमवीर सिंह चाहर ने बताया कि किसानों की पराली के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन क भेजी जाएगी। मुआवजा दिलाया जाएगा।