फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two died after colliding with car

कार की टक्कर से दो युवकों की मौत

Thu, 02 Mar 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 02 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
two died after colliding with car
accident - फोटो : graphic
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 76 के समीप कार की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक हलवाई का कार्य करके अपने घर लौट रहे थे। इधर, बलदेव थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 139 के समीप किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


राया के कटरा बाजार निवासी राजू (35) पुत्र रमेश और ईशापुर जमुनापार निवासी संजू (22) पुत्र देवीराम गांव जरेलिया में एक शादी समारोह में हलवाई का कार्य करके लौट रहे थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 76 के समीप हसनपुर अंडरपास के ऊपर वाहन रुकने का इंतजार कर रहे थे। नोएडा की तरफ से आ रही कार दोनों युवकों से टकरा गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने मृतकों पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


दूसरा हादसा थाना बलदेव क्षेत्र के माइल स्टोन 139 के समीप हुआ। इसमें नोएडा से आगरा की ओर जा रही बुलट बाइक में पीछे से कोई वाहन टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा रेफर किया गया है। इधर, मंगलवार को बलदेव क्षेत्र के अवैरनी चौराहे के समीप डंपर की टक्कर से घायल हुए नगला घना हाथरस के 16 वर्षीय विक्रम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed