{"_id":"654a93dd3fe46b1b1a09c795","slug":"two-cyber-thugs-arrested-one-absconding-mathura-news-c-29-1-agr1017-157199-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दो साइबर ठग गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दो साइबर ठग गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
गोवर्धन। पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फोन पर खुद को पहचान वाला बताकर लोगों से खाते में रकम डलवाकर ठगी करते थे। वहीं एक आरोपी भाग निकला।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मुड़सेरस में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर राजस्थान से मुड़सेरस वाले रास्ते से फारूक और सन्ना निवासीगण देवसेरस को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ठग फोन पर रिश्तेदार व मित्र बनकर ठगी करते थे। आरोपी ट्रू कालर, फेसबुक से अज्ञात नंबरों पर काॅल करते हैं। सोशल साइट्स से जानकारी जुटा लेते थे। पहचान वाला बनकर उनके व्हाट्सअप पर काॅल करते थे। मजबूरी बताकर अवैध रूप से रकम क्यूआर कोड और यूपीआई आईडी के माध्यम से अपने फर्जी खातों में डलवाने के लिए कऍल करते थे। आरोपियों के पास से ठगी में प्रयुक्त होने वाले 20 मोबाइल फोन, 5 फर्जी आधार कार्ड, एक मिनी एटीएम मशीन, 5 एटीएम कार्ड, 2 सिम कार्ड, 3750 रुपए नकद बरामद हुए हैं। संवाद