{"_id":"5dd82ad08ebc3e54ba582621","slug":"two-bull-fight-in-parikrima-marg-mathura-news-agr416565865","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा मार्ग में दो सांड़ों की भिंड़त से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा मार्ग में दो सांड़ों की भिंड़त से मची अफरातफरी
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। परिक्रमा मार्ग में दो सांड़ों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों सांड़ लड़ते हुए एटीएम में घुस गए। इससे एटीएम का गेट व अंदर लगे बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं परिक्रमा मार्ग में परिक्रमार्थियों के बीच अफरातफरी मच गई।
शुक्रवार प्रात: करीब 11 बजे परिक्रमा मार्ग स्थित नींव करौरी आश्रम के सामने दो सांड़ लड़ गए। करीब पौने घंटे परिक्रमा मार्ग में सांड़ों की जबदस्त लड़ाई हुई। परिक्रमार्थियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। मार्ग के दोनों ओर वाहन थम गए। दोनों सांड़ लड़ते हुए पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में जा घुसे। एटीएम में लगा कांच का गेट और अंदर के लगे बोर्ड भी तोड़ दिए। एटीएम में तैनात गार्ड नवल किशोर ने भी अपनी भागकर जान बचाई। गार्ड ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। वहीं घटन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
एटीएम के गार्ड नवलकिशोर ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में आए दिन सांड़ लड़ते हैं और यही विचरण करते रहते हैं, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार हुई है। एटीएम को पहुंची क्षति के बारे में उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है।