फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two bsp leader clashed in mathura

चेहरा चमकाने की चाहत में भिड़े बसपा नेता

Tue, 07 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 07 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
two bsp leader clashed in mathura
किसानों की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे बसपा नेता मीडिया के सामने चेहरा चमकाने की चाहत में आपस में ही भिड़ गए। इस भिड़ंत में नौबत गाली गलौज से हाथापाई तक आ गई।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर में करीब 12 बजे बसपा कार्यकर्ता डीएम आफिस पहुंचे थे। इस दौरान सभी केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ता जैसे ही डीएम आफिस के सामने पहुंचे तो मीडिया ने फोटो खींचने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


अपना चेहरा चमकाने की चाहत में लोकसभा क्षेत्र संयोजक और पिछले लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे योगेश द्विवेदी और इंजीनियर राजकुमार शर्मा उर्फ राजू सेठी में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनाें गाली गलौज पर उतर आए। वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे को जमकर गालियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। स्थिति को बिगड़ते देख कार्यकर्ताओं ने दोनों को संभाला लेकिन पार्टी के इन दो बडे़ नेताओं के बीच गालीगलौज खासी चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed