{"_id":"57c87c694f1c1b5a212cb7e0","slug":"two-boy-died-due-to-dip-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी बाबा कुंड में डूबने से दो किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी बाबा कुंड में डूबने से दो किशोरों की मौत
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली छाता के गांव तरौली के स्वामी बाबा कुंड में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। अपने नाती को खोजने पहुंची दादी ने ही शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया। ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। किशोरों की मौत से गांव पिल्होरा में शोक है।
पिल्होरा निवासी मानपाल (17) पुत्र मुकेश और घनश्याम (15) पुत्र धन्नी दोपहर 12 बजे घर से साइकिल से घूमने निकले थे। जब दोनों दोपहर तीन बजे तक घर नहीं पहुंचे तो मानपाल की दादी शांता तलाश करती हुई स्वामी बाबा मंदिर तरौली पहुंची। यहां पास में बने कुंड के पास दोनों की साइकिल खड़ी हुई थी और कपड़े भी पड़े मिले। दादी देखकर दंग रह र्गइं।
अनहोनी की आशंका से जोर-जोर से चीख-पुकार करने लगी। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। शांता के कहने पर तरौली निवासी केशव ने कुंड में उतर कर बच्चों को ढूंढ़ने की कोशिश की तो दोनों के शव पास ही कुंड के कीचड़ में फंसे मिले।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि कुंड में लगभग 14 फुट पानी है। बरसात के कारण कुंड में काफी कीचड़ जमा हो गई है। अनुमान है कि जब दोनों किशोरों ने कुंड में नहाने के लिए छलांग लगाई होगी तो दोनों कुंड के कीचड़ में फंस गए होंगे। तरौली निवासी केशव ने गांव के ही चार पांच लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला।