फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two bike riders died in a road accident

Mathura News: सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in a road accident
फोटो 2: मृतक भगतसिंह का फाइल फोटो
सौंख(मथुरा)। होटल पर खाना खाने जा रहे बाइक सवार दो युवकों में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



घटना थाना मगोर्रा के गांव कोसीखुर्द के समीप की है। जानकारी के अनुसार मगोर्रा के गांव उमरी निवासी सोनू (28) व भगत सिंह (21 ) पड़ोसी थे और गहरे दोस्त थे। सोमवार रात करीब 9 बजे दोनों युवक अपने घर से बाइक पर सवार होकर होटल में खाना खाने के लिए निकले थे। मथुरा-भरतपुर मार्ग पर कोसीखुर्द के समीप किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक सोनू की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व राया के गांव ऊंचागांव निवासी सुमन देवी साथ हुई थी। सोनू की मौत से पुत्र राज व पत्नी सुमन देवी का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवारों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

फोटो 2: मृतक भगतसिंह का फाइल फोटो

फोटो 2: मृतक भगतसिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed