{"_id":"6a0226073bb261d72f0d660a","slug":"two-arrested-including-woman-gang-targeting-houses-mathura-news-c-369-1-mt11022-146183-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शातिर महिला चोर और उसका साथी गिरफ्तार, बंद मकानों को बनाते थे निशाना; इस तरह पुलिस ने दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शातिर महिला चोर और उसका साथी गिरफ्तार, बंद मकानों को बनाते थे निशाना; इस तरह पुलिस ने दबोचे
Tue, 12 May 2026 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:44 AM IST
सार
मथुरा पुलिस ने बंद मकानों और कारखानों में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के गहने और 52 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के जमुनापार थाना पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के एक पुरुष और एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के गहने और 52 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पकड़े गए आरोपियों में शशि कपूर (हाथरस) और उसकी महिला सहयोगी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शशि अपने साथी नीरज के साथ मिलकर बंद मकानों और कारखानों की रेकी करता था और रात में ताले तोड़कर सामान साफ कर देता था। चोरी के बाद ये दोनों माल को महिला के घर में छिपा देते थे।
पुलिस टीम ने सोमवार सुबह जयपुर-बरेली हाईवे अंडरपास (दूधाधारी फाटक) के पास से दोनों को पकड़ा है।
पुलिस ने इनके पास से हनुमान नगर, आनंदपुरम, यमुना विहार और कृष्णा धाम कॉलोनी के एक कारखाने से चोरी सोने के अंगूठियां, चांदी की पायल और 52,000 नकद बरामद किए हैं। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के हैं, जो हाथरस से आकर यहां वारदातों को अंजाम दे रहे थे।