फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two accused of murderous attack escape from hospital

Mathura: हमले के दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागे, जमीनी विवाद में हुए थे घायल; अस्पताल में चल रहा था इलाज

Sun, 05 Oct 2025 11:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:54 PM IST
सार

जमीनी विवाद में दो गुटों में झगड़ा हो गया था। घायल होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जानलेवा हमले के दो आरोपी जिला अस्पताल से भाग निकले।
 

विज्ञापन
Two accused of murderous attack escape from hospital
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में सदर बाजार स्थित अशोक विहार कॉलोनी में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष और अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से भाग निकले। दोनों आरोपी झगड़े में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जबकि चार को पुलिस ने जेल भेजा था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


सदर स्थित अशोक विहार कॉलोनी में एक अक्तूबर को अधिवक्ता राजेश सैनी यमुना किनारे स्थित मंदिर गए थे। उनके साथ दोस्त नेत्रपाल भी थे। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर के अंदर पहुंचे तो आसपास पहले से मौजूद अखिलेश व उसके बेटे सुमित ने तमंचे से फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन

 

आरोप है कि अखिलेश के साथ आए सूरजभान सैनी, सतेंद्र ठाकुर, मनोज यादव, राजकुमार यादव, हिल्ला, अनिल, प्रवीन, योगेश, विक्की, कालिया पिंटू, कान्हा व अन्य पांच-छह अन्य ने एकराय होकर सब्बल, सरिया, लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। 

बचाने के लिए अधिवक्ता के भाई राकेश, सुभाष, मोहित व लक्ष्मण आए। दबंगों ने उन्हें भी पीटा था। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल अधिवक्ता ने 17 नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सदर के वाडपुरा निवासी राजकुमार, प्रवीण, योगेश उर्फ हिल्ला और सुरीर के सतेंद्र सिंह को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी अखिलेश व नीटू का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। 

रविवार सुबह दोनों जिला अस्पताल से गायब हो गए। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि दोनों आरोपी अस्पताल से छुट्टी ले गए हैं। वहीं सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपी हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित हैं। पुलिस अभिरक्षा में नहीं थे। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed