फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two accused arrested and looted jewelery and bike recovered

Mathura News: दो आरोपी गिरफ्तार कर लूटे जेवर व बाइक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested and looted jewelery and bike recovered
कोसीकलां। चार दिन पूर्व अधिवक्ता के घर में महिला को बंधक बनाकर लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गए सोने के जेवर, बाइक, तमंचा, चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

गोपाल नगर निवासी ओमप्रकाश शर्मा एडवोकेट के मकान पर उनकी पत्नी ममता और परिजन घर पर थे। मंगलवार की देर शाम दो नकाबपोश बाइक सवार घर पहुंचे और उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया। ममता के दरवाजा खोलते ही एक नकाबपोश लुटेरा उन्हें मिठाई का डिब्बा देने के बहाने घर में घुस गया। बदमाश चाकू दिखाकर हाथ में पहनी सोने की चार चूड़ियां और अंगूठी उतरवाकर ले गए और परिजनों को कमरे में बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को गोपाल बाग नहर की पटरी के समीप से शाहपुर रोड निवासी अशोक तथा मोहल्ला रामनगर कोसीकलां हाल निवासी पलवल नरेश उर्फ नवई को लूट के जेवर समेत पकड़कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed