{"_id":"6897a484a1b81e5b3b0e8198","slug":"tv-actors-gurmeet-and-debina-took-blessings-from-saint-premananda-mathura-news-c-29-1-mtr1002-438656-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: टीवी कलाकार गुरमीत और देबिना ने संत प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: टीवी कलाकार गुरमीत और देबिना ने संत प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
वृंदावन। छोटे पर्दे पर राम और सीता के रूप में दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाले टीवी जगत के प्रसिद्ध कलाकार गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी दोनों अपने परिवार सहित वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गौरतलब है कि गुरमीत और देबिना ने साल 2008 में आनंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण धारावाहिक में भगवान राम और माता सीता की भूमिका निभाकर अपार लोकप्रियता हासिल की थी। गुरमीत और देबिना हाल ही में अपनी बेटियों के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने पहले श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए, फिर संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया।
संत प्रेमानंद महाराज ने दोनों को धर्म, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।