फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tulsidas was blessed by Lord Rama...

Mathura News: कृपा हो गई राम की बन गए तुलसीदास...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tulsidas was blessed by Lord Rama...
मथुरा। धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान में अब ब्रज रज उत्सव का रंग चढ़ने लगा है। विद्युत रोशनी की चकाचौंध के बीच गीत संगीत की गूंज ने संगीत प्रेमियों को सराबोर कर दिया। खुशनुमा माहौल के बीच बुधवार को भजन और गजल गायक पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सांसद हेमामालिनी एवं उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने दोनों पद्मश्री गायक का सम्मान करते हुए की। पहली प्रस्तुति भजन तुलसी तुलसी सब कहें, तुलसी बन की घास, कृपा हो गई राम की बन गए तुलसीदास... के रूप में दी। कृष्ण की भूमि पर राधे-राधे करते हुए उन्होंने अपनी प्रस्तुति के रूप में मोरे श्याम घन श्याम राधे श्याम..., अब राधे राधे होई..., श्रीराधे रानी दे डारो बांसुरी मोरी सहित भजन और गजल पर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे ब्रज रज उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को भले ही उत्सव की खूबसूरती रात के वक्त निखर कर आती हो लेकिन दिन में भी लोगों की मौजूदगी ने यहां आए दुकानदारों में जोश भर दिया है। जयपुर की जूती, राजस्थान का घाघरा, हाथ के कड़े, हिमाचल की टोपी, बनारस की साड़ी, कांच और मिट्टी के बर्तन, लकड़ी का सामान भी लोगों को लुभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोह लिया मन
ब्रजरज उत्सव में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति लोगों को रिझा रही हैं। उत्सव स्थल पर प्रवेश द्वार पर ढोल नगाड़े के साथ नृत्य करते कलाकार आकर्षण का केंद्र बने हैं। लोग इनकी न केवल फोटो खींच रहे हैं बल्कि वीडियो भी बना रहे हैं। स्थानीय कलाकारों कई दल ब्रज की कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा बुधवार को बड़े मंच पर दामोदर शर्मा की टीम ने लावनी ओर भजन प्रस्तुत किए, जबकि शालिनी शर्मा ने अपने भजन से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, वित्ताधिकारी विनय सिंह, समन्वयक आरपी यादव, अनूप शर्मा ने सम्मानित किया।


फिर उत्सव में पहुंचीं हेमामालिनी, हस्तशिल्प की स्टॉल देखीं
सिने अभिनेत्री सांसद हेमामालिनी ब्रजरज उत्सव के दूसरे दिन भी धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पहुंचीं। यहां उन्होंने विभिन्न जनपद और राज्यों से आए हस्तशिल्प के सामान देखे। दुकानदारों से बातचीत की। स्टॉल में मौजूद समान के बारे में पूछा। लोगों के साथ फोटो भी खिंचाए। सांसद को देखने और उनके साथ फोटो खींचने के लिए भीड़ जुटी रही। गौरतलब रहे कि गत दिवस सांसद ने ब्रजरज उत्सव का शुभारंभ किया था।


उत्सव में आज की प्रस्तुतियां
ओम प्रकाश डागुर, ब्रजनायक और तनिष्क की प्रस्तुति शाम 5 से 7 बजे तक होगी।
हिमांशु वाजपेई झांसी की रानी किस्सा गोई, गोपाल दास चतुर्वेदी का ब्रज संगीत तथा मसान की होली की प्रस्तुति शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed