{"_id":"6896537aed6f5e1dfd04128c","slug":"tuberculosis-will-be-cured-with-timely-testing-and-treatment-mathura-news-c-369-1-mt11008-133983-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: समय पर जांच और इलाज से सही होगा क्षय रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: समय पर जांच और इलाज से सही होगा क्षय रोग
विज्ञापन
मथुरा। स्वास्थ्य विभाग क्षय रोगियों को खोजने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। शुक्रवार को जिला क्षय रोग विभाग के सहयोग से मंडोना संस्था ने फरह और बलदेव क्षेत्र में क्षय रोगियों का एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लगभग 270 क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार किट वितरित की गई।
कार्यक्रम के तहत मंडोना संस्था के डाॅ. लक्ष्मीकांत और डाॅ. बल्ली ने रोगियों एवं उनके परिजनों को क्षय रोग के लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि पौष्टिक आहार का नियमित सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, जिससे मरीज जल्द स्वस्थ हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में पसीना आने जैसे लक्षण हों तो तुरंत घर के पास स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराकर उपचार लें।
उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर पर क्षय रोगी की निशुल्क जांच हो रही है। इसके साथ ही मरीजों को इलाज भी निशुल्क दिया जा रहा है। डाॅ. लक्ष्मीकांत ने कहा कि समय पर जांच और इलाज से क्षय रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। मरीजों को सलाह दी गई कि पौष्टिक आहार किट का उपयोग स्वयं करें और इलाज बीच में न छोड़ें। इस मौके पर शिवकुमार, आलोक तिवारी, राजेश, सत्यवीर, मंजीत, पंकज, लोकेश आदि लोग मौजूद रहे।