Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   TTE's heart did not melt even after seeing the ashes, he beat the young man in the train

नेश में झूमता टीटीई भूल गया मानवता: युवक की हाथों में अस्थि कलश भी न दिखा, बेरहमी से पीटता रहा; नहीं आया रहम

Tue, 20 Feb 2024 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Feb 2024 09:59 AM IST
सार

नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में टीटीई ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। युवक के हाथों में उसकी नानी का अस्थि कलश था। वो टीटीई से गुहार लगाता रहा, लेकिन उस पर रहम नहीं किया गया। 
 

विज्ञापन
TTE's heart did not melt even after seeing the ashes, he beat the young man in the train
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नानी की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे युवक की ट्रेन में पिटाई करने की घटना सामने आई है। युवक ने ड्यूटी पर मौजूद टीटीई पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक का मेडिकल करवाने के बाद जीआरपी ने आरोपी टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामला नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार रात का है। सातरुख थाना उद्योग नगर भरतपुर निवासी कुशलपाल पुत्र नेत्रपाल सिंह परिवार की तीन महिलाओं के साथ नानी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए कछला घाट सोरों कासगंज जा रहे थे। कुशलपाल ने बयाना से पैसेंजर ट्रेन पकड़ी थी, लेकिन भरतपुर में वह नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन के बी-2 कोच में चढ़ गए। ड्यूटी पर मौजूद टीटीई गणेश चेकिंग करने के लिए कुशलपाल के पास पहुंचे। कुशलपाल ने टीटीई को आरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए पिता का पास दिखाया, लेकिन उसे नहीं माना।
विज्ञापन


कुशलपाल का आरोप है कि टीटीई नशे में था। उसने, उनकी एक भी बात नहीं सुनी। रुपयों की मांग शुरू कर दी। उन्होंने इस बात का विरोध किया तो टीटीई ने अन्य साथियों को कोच में बुला लिया। उसकी पिटाई की। इससे ट्रेन में हंगामा मच गया। ट्रेन मथुरा जंक्शन पर पहुंची तो कुशलपाल के इस बात की शिकायत जीआरपी अधिकारियों से की। हंगामा बढ़ा तो टीटीई मौके से गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की वजह से प्लेटफार्म पर 26 मिनट रुकी रही ट्रेन
ट्रेन के अंदर पिटाई और हंगामे की वजह से ट्रेन करीब 26 मिनट तक जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर रुकी रही। ट्रेन रात 10 बजकर 26 मिनट पर प्लेटफार्म पर पहुंची। 10 बजकर 52 मिनट पर स्टेशन से रवाना हुई।


दर्ज किया गया मुकदमा 
मथुरा जंक्शन के जीआरपी थानाध्यक्ष  संदीप तोमर ने बताया कि नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में युवक के साथ पिटाई की घटना हुई है। युवक का मेडिकल कराया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed