फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्रंप के लिए आएगा गंगाजल, यमुना का पानी होगा निर्मल

Wed, 19 Feb 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
trump
मथुरा। आगरा में ताजमहल के दीदार के लिए आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फायदा मथुरा में यमुना किनारे रह रहे लोगों व श्रद्धालुओं को मिलेगा। ट्रंप के आगमन पर आगरा में यमुना को साफ दिखाने को लेकर यमुना मेें 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है। यह पानी बृहस्पतिवार की देर रात तक मथुरा पहुंच जाएगा और शुक्रवार सुबह से सात दिन तक यमुना में साफ पानी दिखाई देगा।
विज्ञापन

24 फरवरी को आगरा में ताज के दीदार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने का कार्यक्रम तय है। वे आगरा में चार घंटे तक रुकेंगे। ताज दीदार के दौरान वे यमुना किनारे भी जाएंगे जहां से ताज की बेहतर खूबसूरती को निहारा जा सके। इस दौरान ताज के निकट से बह रही यमुना में गंदा पानी न दिखे, इसे लेकर यमुना में साफ पानी छोड़ने को लेकर हरिद्वार से बुलंदशहर स्थित कोट स्केप में 500 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है।
विज्ञापन

17 फरवरी की शाम पांच बजे खुर्जा हेड से इस पानी का डिस्चार्ज शुरू हो गया। मथुरा में यह पानी बृहस्पतिवार की रात तक आ जाएगा और शुक्रवार सुबह से इसका असर दिखाई देगा। इससे मथुरा में यमुना जल स्वच्छ दिखेगा और यमुना किनारे रह रहे लोगों व श्रद्धालुओं को आचमन, स्नान को स्वच्छ पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन को लेकर यमुना में 500 क्सूसेक गंगाजल छोड़ा गया है जो 24 फरवरी तक लगातार रहेगा।
- धर्मेंद्र फोगाट, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग
बोले यमुना भक्त-ऐसे ही आते रहें वीवीआईपी, तो यमुना में मिलता रहे साफ पानी
अमेरिकी राष्ट्रपति के आगरा आगमन को लेकर मथुरा में यमुना में मिलने जा रहे साफ पानी को लेकर यमुना भक्तों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। यमुनापार निवासी राजकुमार का कहना है कि यमुना के नाम पर करोड़ों के वारे न्यारे हो रहे हैं, लेकिन यमुना और गंदी हो रही है। कुछ नहीं तो वीवीआईपी के सहारे ही कुछ दिन लोगों को साफ पानी मिल जाएगा। गांव रावल निवासी योगेश कहते हैं कि साफ पानी आने से यमुना में उगाई जाने वाली पालेज के लिए साफ पानी मिल सकेगा, इससे फसल को बेहतर पोषण मिल सकेगा। गांव औरंगाबाद निवासी गुलाब का कहना है कि यमुना में साफ पानी आने से श्रद्धालु आचमन कर सकेंगे।

यमुना किनारे बने गंदे पानी की पाइप लाइन
विश्वधर्म रक्षक दल के विजय चतुर्वेदी का कहना है कि यमुना में गंदगी रोकने और गंदे नालों को गिरने से बचाने के लिए यमुना किनारे पाइप लाइन बिछाई जानी चाहिए और जगह-जगह ट्रीटमेंट प्लांट बनाकर पानी को पीने योग्य बनाना चाहिए। अमित चतुर्वेदी का कहना है कि यमुना में गंदगी पसरी पड़ी है। इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। जिला प्रशासन को यमुना में गिरने वाली गंदगी रोकने को ठोक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed