{"_id":"637e0bf117c5f97b207f4786","slug":"troubled-by-the-mischievous-girl-she-hanged-herself-mathura-news-mtr526376090","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मनचले से परेशान किशोरी ने फंदा लगा कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मनचले से परेशान किशोरी ने फंदा लगा कर दी जान
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले युवक से परेशान किशोरी ने पंखे के कुंदे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आरोपी इतने दबंग हैं कि पीड़ित पक्ष पुलिस को सूचना तक नहीं दे सका। सूचना के आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार को 17 वर्षीय किशोरी चचेरी बहन को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने किशोरी का हाथ पकड़ कर खींच लिया। चचेरी बहन चिल्लाते हुए घर पहुंची और जानकारी परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचते तब तक किशोरी आरोपी के चंगुल से छूट कर घर पहुंच गई। किशोरी ने मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में पंखे के कुंदे में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली।
लोगों का कहना है कि गोवर्धन में एंटी रोमियो टीम निष्क्रिय है। यही वजह है कि महिला उत्पीड़न के मामले दिन प्रति दिन बढ़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। वह तिराहे-चौराहों पर युवतियों से फब्तियां कसते हैं। गोवर्धन में महिला रिपोर्टिंग चौकी बनाई पर चौकी इंचार्ज कहीं नजर नहीं आते हैं। सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा ने बताया कि एक गांव की किशोरी ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।