Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trouble befell devotees who came to Bankebihari temple one devotee got injured health of two women deteriorate

UP: बांकेबिहारी मंदिर आए श्रद्धालुओं पर टूटी आफत...एक श्रद्धालु हुआ घायल; दो महिलाओं की बिगड़ी तबीयत

Thu, 23 Jan 2025 04:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 04:12 PM IST
सार

बांकेबिहारी दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं पर एक तरफ भीड़ तो दूसरी तरफ बंदरों की वजह से आफत रही। बंदर ने एक श्रद्धालु के सिर पर ईंट गिरा दी, जिससे वो घायल हो गया। वहीं भीड़ की वजह से दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। 
 

विज्ञापन
Trouble befell devotees who came to Bankebihari temple one devotee got injured health of two women deteriorate
बांकेबिहारी दर्शन के लिए आए श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बुधवार को दर्शन करने आए एक श्रद्धालु के ऊपर बंदरों ने ईंट गिरा दी, जिससे वह घायल हो गए, वहीं दो महिला श्रद्धालु तबीयत बिगड़ने से बेहोश हो गईं। चिकित्सकों के उपचार देने के बाद दोनों की हालत में सुधार आया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

दिल्ली से दर्शन करने आया था परिवार 
दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी कविता (50) पत्नी जितेंद्र अरोड़ा अपने परिवार के साथ दर्शन करने के लिए आईं थीं, तभी अचानक मंदिर के गेट चार के समीप महिला की तबीयत बिगड़ गई। घबराहट होने के साथ ही वह बेहोश हो गईं। परिजनों ने महिला को संभाला और भीड़ के बीच से मंदिर में तैनात डॉक्टरों के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर चेक किया और प्राथमिक उपचार दिया। कुछ ही समय में महिला को होश आ गया।

ये भी पढ़ें -  UP: जीते जी रोटी के लिए जूझा विधवा का परिवार, जान दे दी तो...बच्चों को छह बीघा जमीन; हर माह मिलेंगे इतने पैसे


 
विज्ञापन
विज्ञापन

ललिता की भी बिगड़ी तबीयत
वहीं वृृंदावन निवासी ललिता (70) पत्नी आत्माराम परिजनों के साथ दर्शन करने आईं थीं, तभी उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें मंदिर के गेट पांच पर तैनात चिकित्सकों के पास ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें होश आया। मंदिर में तैनात डॉक्टर शिवम ने बताया कि श्रद्धालु महिला का ब्लड प्रेशर बहुत ही कम हो जाने से घबराहट होने के बाद वह बेहोश हो गई थीं। बीपी चेक करने के बाद प्राथमिक उपचार देने पर महिला श्रद्धालु सामान्य हो सकीं।

ये भी पढ़ें -  UP Weather News: आगरा में सुबह-सुबह तेज बारिश, फिर पड़ेगी कड़ाके की सर्दी; मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

 
विज्ञापन

श्रद्धालु का फूट गया सिर
इधर, मंदिर के गेट दो के समीप प्रवेश करने के दौरान भवनों की छत पर उत्पात मचा रहे बंदरों ने एक ईंट नीचे गिरा दी, जो दिल्ली निवासी कुमार प्रत्यय (25) पुत्र ओमप्रकाश के सिर पर आकर लगी। इससे उनके सिर में चोट लग गई। श्रद्धालु युवक को लेकर परिजन एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार लेने के बाद वह चले गए।

15 दिन में घायल हुए तीन श्रद्धालु
इससे पहले भी मंदिर को जाने वाली गलियों और आसपास के मकानों की छतों पर रखीं ईंटें श्रद्धालुओं की परेशानी का कारण बन चुकी हैं। पिछले 15 दिनों में तीन श्रद्धालु घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि बंदरों के कारण श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर में भी बंदर पकड़ो अभियान जल्द ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed