Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tricolour hoisted on Holi Gate 2 days before 15th August

Mathura News: 15 अगस्त से 2 दिन पहले लगा होली गेट पर तिरंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tricolour hoisted on Holi Gate 2 days before 15th August
मथुरा। बुधवार को नगर निगम द्वारा होली गेट पर लगाया नया तिरंगा। - फोटो : mathura
मथुरा। आखिरकार नगर निगम को होली गेट पर तिरंगा लगाने की याद आ ही गई। स्वतंत्रता दिवस से ठीक 2 दिन पहले नगर निगम ने होली गेट चौराहे पर तिरंगा लगा दिया। अमर उजाला ने 14 जुलाई के अंक में खबर प्रकाशित कर नगर निगम का इस ओर ध्यान आकर्षित कराया था। इसके बाद ही झंडा लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

जुलाई माह में आई तेज आंधी के कारण होलीगेट पर लगा तिरंगा क्षतिग्रस्त हो गया था। नगर निगम के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त तिरंगे को उतार दिया और नया झंडा लगाना भूल गए। अमर उजाला ने 14 जुलाई के अंक में होलीगेट पर एक माह से नहीं लहराया तिरंगा शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों की निंद्रा टूटी और उन्होंने नया झंडा बनवाने की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों ने बताया कि होलीगेट पर जो झंडा लगा है वह बाहर से बनकर आता है और डिमांड भेजने के बाद ही मिलता है। इसे तैयार होने में भी समय लगता है। इसलिए झंडा लगाने में देरी हो गई। गत दिवस तिरंगा निगम को मिल गया और बुधवार को होली गेट पर नया तिरंगा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed