फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tricolor Yatra in Chhata on 12th

Mathura News: छाता में तिरंगा यात्रा 12 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Tricolor Yatra in Chhata on 12th

विज्ञापन
मथुरा। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक शुक्रवार को छाता कस्बे के डाक बंगला पर आयोजित की। वरिष्ठ पार्टी नेता देवेंद्र शर्मा ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि हर घर तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को शाम पांच बजे शहीद भगत सिंह पार्क से शुरू होगी।

मुख्य बाजार, पुराना जीटी रोड, गोवर्धन रोड, नई तहसील होते हुए भगत सिंह पार्क पहुंचकर संपन्न होगी। बूथ अध्यक्षों को हर घर पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी गई। बूथ अध्यक्षों को झंडे वितरित किए गए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूरजपाल यदुवंशी ने व संचालन महामंत्री अशोक कुमार शर्मा ने किया। बैठक में आनंद स्वरूप गुप्ता, महेश शर्मा, कुशल पाल, राम कुमार तिवारी, राजवीर धनगर, राजेश चौधरी, तेजवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं राधाकुंड। नगर पंचायत द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को शाम 4 बजे नगर पंचायत से प्रारंभ होगी। यह नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर समाप्त होगी। इसमें विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह शामिल होंगे। शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल द्वारा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed