{"_id":"69380609d484a32d5d0bc6ae","slug":"tribute-meeting-for-actor-dharmendra-will-be-held-in-vrindavan-on-december-13-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वृंदावन में दी जाएगी अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, सांसद हेमा मालिनी ने दी सोशल मीडिया पर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वृंदावन में दी जाएगी अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, सांसद हेमा मालिनी ने दी सोशल मीडिया पर जानकारी
Tue, 09 Dec 2025 04:51 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 09 Dec 2025 04:51 PM IST
सार
अभिनेता धर्मेंद्र की स्मृति में वृंदावन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी।
विज्ञापन
वृंदावन में होगी अभिनेता धर्मेंद्र की श्रद्धांजलि सभा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जन-जन के प्रिय और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता स्व. धर्मेंद्र की पावन स्मृति में 13 दिसंबर को वृंदावन में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
यह सभा वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में आयोजित की जाएगी। सभा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। सांसद ने बताया कि धर्मेंद्र का जुड़ाव ब्रजभूमि से गहरा रहा है और उनके चाहने वालों की संख्या यहां अनगिनत है। उनकी आत्मा की शांति और उन्हें नमन करने के लिए इस सभा का आयोजन किया गया है, जहां उनके प्रशंसक, स्थानीय गणमान्य नागरिक और संत समाज उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।