{"_id":"628dbd89710c7a6b80031f8c","slug":"trees-should-not-be-sacrificed-for-road-widening-mathura-news-mtr5181785190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की ना दी जाए बली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की ना दी जाए बली
विज्ञापन
वृंदावन। मथुरा-वृंदावन मार्ग के चौड़ीकरण में पेड़ों को काटने की मिली स्वीकृति से ब्रज वृंदावन हेरिटेज एलायंस ने दुख प्रकट किया है। मंगलवार को जयसिंह घेरा में हुई बैठक में एलायंस के पदाधिकारियों ने बिना पेड़ों को काटे सड़क निर्माण की मांग की है।
बैठक में जगन्नाथ पोद्दार ने कहा कि मथुरा-वृंदावन मार्ग का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। इसके मध्य 318 वृक्ष बाधा बन रहे हैं। जिनको काटने की अनुमति उच्चतम न्यायालय ने लोक निर्माण विभाग को दी है। हम सड़क चौड़ीकरण के नाम पर वर्षों पुराने वृक्षों को काटे जाने का पुरजोर विरोध करते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता महंत मधुमंगलशरणदास शुक्ल ने कहा कि वृंदावन नगर के नाम के साथ ‘वन’ जुड़ा हुआ है, भगवान श्रीकृष्ण की रास स्थली होने के कारण एक समय श्रीधाम वृंदावन के बाग-बगीचे, कुंज, निकुंज, वृक्ष, लता गुल्म से आच्छादित हुआ करते थे।
विज्ञापन
धीरे-धीरे बाग-बगीचे विकास एवं कंक्रीट निर्माण की भेंट चढ़ते चले गए और विकास की योजनाओं से वृंदावन के मूल स्वरूप को क्षति पहुंच रही है। बैठक में राधा रमण मंदिर के सेवायत श्रीवत्स गोस्वामी, आचार्य नरेश नारायण, विजय किशोर गोस्वामी, हरिवंश गौतम, कुंज बिहारी पाठक, आचार्य दीपक गोस्वामी, धनंजय गौतम, भावेश दुबे आदि थे।