फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Transport Minister will come today

Mathura News: आज आएंगे परिवहन मंत्री, ई-बसों का संचालन करेंगे शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Transport Minister will come today
मथुरा। परिवहन निगम अब इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। आगरा मंडल में पहला चार्जिंग स्टेशन मथुरा आईएसबीटी पर बनकर तैयार हो गया है। इसका शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इसके बाद यहां से सबसे पहले नोएडा के लिए 6 ई-बसें शुरू की जाएंगी। निगम के अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय रूटों पर भी जल्द बसों को दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन


नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि 20 जुलाई को चार्जिंग स्टेशन पूर्णतय बनकर तैयार हो गया था। अब परिवहन निगम की ई-बसें सड़कों को दिखने लगेंगी। आगरा परिक्षेत्र से इन बसों का संचालन होगा जो 200 किलोमीटर एरिया के बीच संचालित होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगरा से मथुरा होते हुए नोएडा के लिए 6 बसें शुरू की जाएंगी। इससे यात्रियों को ई-बस में बैठकर एसी का भी आनंद मिलेगा। आगरा होते हुए मथुरा में 35 ई-बसें संचालित होंगी जो स्थानीय रूटों पर भी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि अभी तक परिवहन निगम के सामान्य 160 बसों में यात्री सफर करते थे, लेकिन अब ई-बसों में यात्रियों को भी सफर करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed