फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Transport Corporation increased trips of 182 buses on Diwali

Mathura News: दिवाली पर परिवहन निगम ने 182 बसों के चक्कर बढ़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation increased trips of 182 buses on Diwali
मथुरा। जिले से बाहर नौकरी करने वाले लोग दिवाली का त्योहार मनाने के लिए घर आ रहे हैं। इन लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मथुरा डिपो की 182 बसें संचालित हो रही हैं। बुधवार को भीड़ बढ़ने के कारण बसों के चक्कर बढ़ाए गए।
विज्ञापन


बुधवार को मथुरा डिपो की सभी 182 बसें यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए संचालित हुईं। नए बस अड्डे से जयपुर, दिल्ली, आगरा, लखनऊ, गोरखपुर के लिए बसों का संचालन हुआ जबकि पुराने बस स्टैंड से अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, सोरों, बरेली, मुरादाबाद आदि के लिए बसों का संचालन हुआ।
विज्ञापन

एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि बुधवार को यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। सुबह से ही यात्रियों की संख्या थी, लेकिन देर शाम को एकदम भीड़ बढ़ गई। इसके चलते बसों के चक्कर बढ़ाए गए। जिन मार्गों पर ज्यादा यात्रियों की संख्या थी वहां अन्य रूट की बस को काटकर संचालित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed