फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Transformers and electric poles will be removed from Kacha Parikrama Marg in Vrindavan

Vrindavan: कच्चे परिक्रमा मार्ग से हटेंगे ट्रांसफार्मर और खंभे, बिछेगी नई एलटी लाइन

Tue, 16 Jan 2024 10:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 10:24 PM IST
सार

वृंदावन के कच्चे परिक्रमा मार्ग से ट्रांसफार्मर और खंभे हटाए जाएंगे। साथ ही पुरानी एलटी लाइन हटाकर नई लाइन बिछाई जाएगी। पैनल बॉक्स भी हटाए जाएंगे।

विज्ञापन
Transformers and electric poles will be removed from Kacha Parikrama Marg in Vrindavan
मथुरा। परिक्रमा के मार्ग। - फोटो : MATHURA

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में पंचकोसी कच्ची परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए परेशानी के सबब विद्युत खंभे, ट्रांसफार्मर और पैनल बॉक्स हटाए जाएंगे। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद विद्युत निगम की टीम ने मंगलवार को परिक्रमा मार्ग का सर्वे किय। इस सुधार कार्य पर लगभग 11 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

विज्ञापन


विद्युत निगम के एक्सईएन अनिल कुमार कपिल के निर्देश पर जेई संजय यादव ने टीम के साथ परिक्रमा मार्ग का सर्वे किया। इस दौरान पता चला कि मार्ग में 350 जर्जर विद्युत खंभे, 100 केवीए के 5 ट्रांसफार्मर, जर्जर विद्युत लाइन और तीन ए पैनल लगे हैं। इन्हें हटाकर दूसरे स्थान पर लगाए जाएंगे। इनके लिए नो ब्रिज बनाए जाएंगे। उन्हें ऊंचा किया जाएगा। 350 खंभों को हटाकर नए खंभे लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


तीन ए टाइप पैनल बॉक्स को भी हटाया जाएगा। जर्जर लाइन को बदलकर नई लाइन बिछाई जाएगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने 1732.89 लाख रुपए कच्चे परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण पर खर्च किए, इसके बावजूद परिक्रमार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्सईएन अनिल कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कच्चे परिक्रमा मार्ग में स्थापित ट्रांसफार्मर और खंभों को शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed