फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura police reshuffle, Dial 112 PRV transfer, Shlok Kumar SSP action, police transfer order, UP police

UP Police Transfer: मथुरा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 13 दरोगा समेत 327 पुलिसकर्मियों के तबादले

Sat, 14 Mar 2026 10:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 10:06 AM IST
सार

मथुरा में एसएसपी श्लोक कुमार ने डायल 112 पीआरवी में बड़ा फेरबदल करते हुए 13 दरोगा समेत 327 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। तीन साल से अधिक समय से एक ही जगह तैनात पुलिसकर्मियों को हटाकर नई तैनाती दी गई है।
 

विज्ञापन
Mathura police reshuffle, Dial 112 PRV transfer, Shlok Kumar SSP action, police transfer order, UP police
एसएसपी श्लोक कुमार।

विस्तार

मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने जिले में पीआरवी में बड़ा फेरबदल किया है। तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे 13 दरोगा और 327 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है।
विज्ञापन


यूपी डायल 112 पुलिस में कई दारोगा, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल कई वर्ष से एक ही थानों और चौकियों पर ड्यूटी दे रहे थे। पीवीआर के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत को कई पुलिस कर्मियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने एसएसपी श्लोक कुमार को इन शिकायतों से अवगत कराया। इस पर एसएसपी ने विभागीय समीक्षा कराई और इसके बाद व्यापक स्तर पर स्थानांतरण आदेश जारी किए। जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और पीवीआर ड्यूटी में लगे 327 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन


इसमें 13 उपनिरीक्षक, 125 मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। जिन पुलिस कर्मियों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर शिकायतें मिल रही थीं, उन्हें विशेष रूप से हटाकर अन्य स्थानों पर भेजा गया है। साथ ही कुछ युवा पुलिस कर्मियों को पीआरवी में तैनाती दी गई है। स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनाती से कार्यशैली प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed