फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trains are full before the festival, and reservations are being rushed

Mathura News: त्योहार से पहले ट्रेनें फुल, रिजर्वेशन के लिए मारामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Trains are full before the festival, and reservations are being rushed
मथुरा। त्योहार का सीजन शुरू होने से पहले ही यात्रियों के लिए घर लौटने का सफर मुश्किल हो गया है। मथुरा जंक्शन से मिलने वालीं लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें अभी से ‘नो रूम’ हो चुकी हैं। मुंबई, गोवा, प्रयागराज और लखनऊ जाने वाली गाड़ियों में आठ अक्तूबर तक 100 से अधिक वेटिंग दिख रही है।
विज्ञापन

सबसे बुरी स्थिति प्रयागराज एक्सप्रेस की है, जिसमें अगले दो दिनों तक बुकिंग पर ‘रिग्रेट’ का मैसेज आ रहा है। यह हाल तब है, जब दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार अभी 20 से 25 दिन दूर हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री महीनों पहले ही प्लानिंग कर लेते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है, जो 10 से 15 दिन पहले यात्रा का प्लान करते हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज के शेखर कुमार ने बताया कि उन्हें 8 अक्टूबर को अपने गांव जाना था। इसके लिए वह प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12404 में अपना रिजर्वेशन करवाने के लिए जंक्शन पर आए थे, लेकिन ट्रेन तो फुल हो चुकी है और बसों का किराया भी दोगुना है। त्योहार पर घर जाना बड़ी चुनौती बन गया है। छात्रा रश्मि चौहान ने बताया कि वह लखनऊ जाना चाहती हैं, लेकिन रिजर्वेशन तो मिल ही नहीं रहा। अब मजबूरी में बस या कैब लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी दूरी की ट्रेनों का हाल
प्रयागराज एक्सप्रेस 12404 स्लीपर क्लास में आठ अक्तूबर तक नो रूम है। थर्ड एसी में पांच अक्तूबर तक 30 वेटिंग है। पूना से गोवा जाने वाली 12780 गोआ एक्सप्रेस में 70 से 80 वेटिंग है। जबकि थर्ड एसी में कोई रूम नहीं है। 11077 झेलम एक्सप्रेस का हाल और भी बुरा है। चार और पांच अक्तूबर तक नो रूम है। अमृतसर से बांद्रा जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12926 में आठ अक्तूबर तक 100 से ऊपर वेटिंग है।


वर्जन
त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। भीड़ का आंकलन करके स्पेशल ट्रेनें चलाने और कुछ रूटों पर अतिरिक्त कोच लगाने की तैयारी की जा रही है।
प्रशस्ति श्रीवास्तव, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed