फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trains are full before Rakshabandhan, no scope for waiting

Mathura News: रक्षाबंधन से पहले ट्रेनें फुल, वेटिंग की भी गुंजाइश नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Trains are full before Rakshabandhan, no scope for waiting
मथुरा। रेलवे जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर पर रिजर्वेशन कराते यात्री।  - फोटो : mathura
मथुरा। रक्षाबंधन के कारण लोगों ने 20 दिन पहले ही टिकट की बुकिंग कर ली। इससे ग्वालियर, झांसी, भोपाल, दिल्ली, कोटा, प्रयागराज, लखनऊ रूट की अधिकांश ट्रेनें फुल चल रही हैं। कई ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट भी मिलना बंद हो गई है, यह ट्रेनें नो रूम हो गई हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जंक्शन से भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेन निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 157 की वेटिंग, तृतीय एसी की 34 की वेटिंंग चल रही है।अम्ब अंदौरा-हजूर साहिब नांदेड़ ट्रेन के स्लीपर और एसी कोच नो रूम हो गए हैं। कालका-साईंनगर शिरडी सुपरफास्ट ट्रेन स्लीपर और एसी नो रूम हो गई है। केरला एक्सप्रेस में भी 11 अगस्त तक नो रूम की स्थिति बनी हुई है। तेलंगाना एक्सप्रेस भी नो रूम की स्थिति है। सचखंड एक्सप्रेस में स्लीपर नो रूम तो एसी में 46 की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

उधर, दिल्ली की ओर जाने वाली कोटा-देहरादून एक्सप्रेस में एसी में 25 की वेटिंग, गोंडवाना एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी में 18 अगस्त तक नो रूम की स्थिति है। गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी में 14 तक नो रूम की स्थिति है। स्वराज एक्सप्रेस में स्लीपर में नो रूम तो एसी कोच में वेटिंग चल रही। समता एक्सप्रेस में 15 अगस्त तक स्लीपर और एसी में नो रूम की स्थिति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य ट्रेनों में यात्रियों को कोई कंफर्म रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। ऐसे में ट्रेन में सफर करने के दौरान यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। उधर, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि निजामुद्दीन से झांसी तक अपडाउन लाइन की 4 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इसमें यात्रियों को काफी मदद मिलेगी।


वर्जन
रक्षाबंधन पर घर जाने वाले लोगों ने पहले से ही बुकिंग कर ली है। यात्रियों की सुविधा के लिए 4 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
- प्रशस्ति श्रीवास्तव, रेलवे पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed