{"_id":"5db9d2ad8ebc3e014860567f","slug":"train-cancil-mathura-news-agr41285992","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर आज बंद रहेंगी चार पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर आज बंद रहेंगी चार पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
मथुरा। गुरुवार को कासगंज और मथुरा अछनेरा के बीच चलने वाली चार सवारी गाड़ी नहीं चलेंगी। कासगंज मथुरा रेल लाइन में होने वाले मरम्मत कार्य को लेकर रेलवे इंजीनियरों ने ब्लाक लिया है।
मथुरा से कासगंज के बीच 100 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर मरम्मत कार्य को लेकर 55338 अछनेरा कासगंज व कासगंज अछनेरा तथा 55339 कासगंज से मथुरा व मथुरा जंक्शन से कासगंज जाने वाली 55340 पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी। इज्जतनगर परिचालन के मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि पटरी पर मरम्मत कार्य व कुछ खराब हो चुकी पटरियों को बदलने और एलाइनमेंट सही करने को लेकर ब्लाक लिया गया है।
अगले दिन से गाड़ियां नियत समय पर चलेंगी। इसे लेकर सभी रेलवे स्टेशनों पर सूचना भेजी गई है। स्टेशन मास्टर श्यामप्रसाद सिंह का कहना है कि गुरुवार को ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
रोडवेज ने बढ़ाई बस सेवा
मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर चार सवारी गाड़ी का संचालन रद्द होने के कारण रोडवेज ने अतिरिक्त व्यवस्था की है। एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मार्ग पर मथुरा से कासगंज और बरेली के लिए कुछ अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।