फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   train, accident, labour, death, mathura

काम ढूढने निकले राजमिस्त्री ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Mon, 18 May 2020 05:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
train, accident, labour, death, mathura
ट्रेन से दुर्घटना में मृतक हुए युवक के परिजन पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद। - फोटो : MATHURA
मथुरा। लॉकडाउन में मजदूरों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। घर का खर्चा चलाने को काम की तलाश में निकले मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राजमिस्त्री का शव भूतेश्वर रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब छह बजे भूतेश्वर स्टेशन से आगे दिल्ली की ओर रेलवे लाइन के सहारे 35 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की सूचना गोविंद नगर पुलिस तथा जीआरपी को मिली। जीआरपी के कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। तलाशी में उसके पास से कपड़े का थैला मिला, जिसमें भवन निर्माण में काम आने वाले औजार मिले।
विज्ञापन

पैंट की जेब से 370 रुपये की नकदी और गुटखे का पाउच मिला। काफी देर बाद शव की पहचान अर्जुनपुरा निवासी जीतू ने अपने तहेरे भाई विजय पुत्र नाहर सिंह के रूप में की। जीतू ने बताया कि विजय राजमिस्त्री का काम करता था। वह रविवार को काम की तलाश में निकला था। पूरी रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो मृतक की मां ऊषा देवी उसकी तलाश में डीगगेट पुलिस चौकी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी वालों ने रेलवे लाइन के सहारे मिले शव को देखने के लिए भेजा। जीआरपी के उपनिरीक्षक प्रमोद शर्मा ने बताया कि पटरी पार करते समय विजय किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। वह राजमिस्त्री का काम करता था। जीतू ने बताया कि लॉकडाउन के चलते विजय आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। वह उसके घर के पास अर्जुनपुरा में मां के साथ रहता था। काफी समय पूर्व पत्नी छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed