फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traiktar kee takkar se maan kee maut, beta ghaayal

दर्दनाक हादसा: बाजार से लौट कर आ रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा, मां की मौत; बेटे की हालत गंभीर

Sat, 22 Feb 2025 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 11:12 AM IST
सार

बाजार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 
 

विज्ञापन
traiktar kee takkar se maan kee maut, beta ghaayal
मथुरा। सुशीला का फाइल फोटो - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम को पाली खेड़ा के नजदीक बाइक सवार मां-बेटे को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। बेटा अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि बलदाऊ सिटी निवासी सुशीला (45) अपने बेटे सनी के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को बाजार से लौट रही थीं। पाली खेड़ा के समीप एक स्कूल के सामने ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला बाइक से उछलकर हाईवे पर गिर गईं। बेटा भी घायल हो गया, लेकिन घायल होने के बाद भी बेटा मां को लेकर निजी हॉस्पिटल पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बेटे सनी ने बताया कि वह मां के साथ गैस चूल्हे का पाइप लेकर बाजार से लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने तेजगति में चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें उनकी मां की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed