Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traffic system in Vrindavan to improve soon

Mathura News: वृंदावन की यातायात व्यवस्था में जल्द होगा सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Traffic system in Vrindavan to improve soon
वृंदावन। एडीजी सुवेंद्र कुमार भगत ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए जल्द ही कदम उठाया जाएगा। इससे पहले नगर के लोगों के बीच जाकर सुझाव लिए जा रहे हैं। दूसरे चरण में अधिकारियों द्वारा बनाई गई कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा। जल्द ही नगर में यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। नगर में सिर्फ रजिस्ट्रेशन वाले ई रिक्शाओं का संचालन किया जाएगा। अवैध एवं बिना रजिस्ट्रेशन ई रिक्शा चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर में कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, ई-रिक्शा एवं कार्ययोजना की तैयारियों के संबंध में एडीजी सुवेंद्र कुमार भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई। सिविल सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ यातायात सुधार एवं श्रद्धालुओं के सरल आवागमन के लिए चर्चा हुई। विभिन्न सिविल सोसाइटी के पदाधिकारियों ने जाम की समस्या के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, एमवीडीए के उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन जी, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी राजेश कुमार तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, सिविल सोसायटी के अभय वशिष्ठ, जितेंद्र सिंह राणा, पवन ठाकुर, धनेंद्र अग्रवाल बॉबी, कालीचरन, डाॅ. सीमा मोरवाल सहित विभिन्न सिविल सोसाइटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
यह दिए गए हैं सुझाव :
सुझावों में ई-रिक्शा के संचालन का प्रबंधन, बस सेवा, नगर के निवासियों के बीच छोटी-छोटी सिविल सोसाइटी को बनाना, विभिन्न डाइवर्जन में परिवर्तन करना, विभिन्न कट को बंद करना तथा कई कट को खोलना, पार्किंग में प्रवेश व निकास के लिए बेहतर व्यवस्था, मोटरसाइकलों को व्यवस्थित रूप से संचालित करना, रेहड़ी, पटरी धकेल आदि को व्यवस्थित करना, अतिक्रमण पर नियमित निगरानी के साथ-साथ उसे हटाना, लोगों में जागरूकता फैलाना, नागरिक सुरक्षा के वालंटियर्स को यातायात प्रबंधन में प्रयोग करना, दुकान, होटल व रेस्टोरेंट आदि के संचालकों को अतिक्रमण न करने देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed